पटना शूटआउट: तौसीफ ने रची थी साजिश, हत्या के बाद फरार हुए शूटर

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स जश्न मनाते हुए बाइक से फरार हो गए थे। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस पूरे हत्याकांड की साजिश कुख्यात तौसीफ बादशाह ने रची थी, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पारस हॉस्पिटल के भीतर की हर जानकारी जुटाकर बेहद शातिर तरीके से चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
तौसीफ पारस हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था
बता दें,कि पुलिस की जांच में सामने आया है, कि चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश बहुत पहले से रची गई थी और पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के दिन दो बाइक पर सवार छह अपराधी पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे,जहाँ पांच शूटर सीधे अस्पताल के अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस का कहना है, कि शूटआउट को लीड करने वाला तौसीफ बादशाह है,जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। तौसीफ पारस हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था, क्योंकि उसने अपने एक करीबी का लंबे समय तक यहीं इलाज करवाया था।
आरोपी ओपीडी के रास्ते से अंदर दाखिल हुए
दरअसल, पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है,कि जब आरोपी अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी गेट पर उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने रोका था और गेट पास मांगा था। गेट इसके बाद शूटर सीधे कमरा नंबर-209 तक पहुंचे, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। कमरे के लॉक की खराबी का फायदा उठाकर शूटरों ने दरवाजा आसानी से खोल लिया और चंदन मिश्रा पर फायरिंग कर हत्या कर दी।



