ब्रेकिंग न्यूज

JNTU Clash: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में तीज सेलिब्रेशन के दौरान हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले; 8 छात्र हिरासत में

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) का कुक्पल्ली कैंपस उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘तीज’ (Teej) के त्योहार के जश्न के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे कैंपस में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल पैदा हो गया।

क्या है पूरा विवाद और कैसे भड़की हिंसा?

पुलिस और विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद कैंपस के अंदर मनाए जा रहे तीज उत्सव के दौरान एक महिला मित्र को लेकर की गई कथित टिप्पणी (objectionable remarks) से शुरू हुआ था। शुरुआती कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मंजिरा हॉस्टल (Manjeera Hostel) के अंदर ही छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि यह विवाद हॉस्टल से बाहर निकलकर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट तक आ पहुंचा।

रात का जश्न देखते ही देखते दो हॉस्टल के छात्रों के बीच गुटबाजी में बदल गया। गौतम हॉस्टल (Gautami Hostel) और मंजिरा हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। सोशल मीडिया पर इस झड़प के कई वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ छात्र हाथों में डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते और कमरों व दरवाजों पर लातें मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और घायलों की स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के जरिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, शुरुआती हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे दोनों गुट फिर से भिड़ गए। इस पूरी हिंसा में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

मावला की गंभीरता को देखते हुए कुक्पल्ली पुलिस स्टेशन (KPHB) ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 8 छात्रों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 3 अन्य छात्र अभी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हॉस्टल के वॉर्डन तथा कॉलेज के मुख्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस हिंसा में शामिल कुछ छात्रों ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मिलकर कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button