बांदा में मुस्लिम युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवाकर किया गैंगरेप, धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बलात्कार का मामला सामने आया है, जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवाकर गैंगरेप किया। रातभर हैवानियत के बाद सुबह उसे मुक्त किया तो किशोरी किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई, साथ ही युवकों द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया।
बांदा जिले में दो मुस्लिम युवकों ने 16 साल की हिंदू लड़की को अगवाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। रातभर हैवानियत के बाद सुबह उसे मुक्त किया तो किशोरी किसी तरह भागते हुए घर पहुंची और मां को सारी घटना बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने अगवाकर गैंगरेप, पॉक्सो, उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध की धाराओं में मामला दर्ज किया।
पैलानी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बड़ी बहन के साथ भुइयारानी मेला देखने गई थी। वहां पिपरोदर निवासी आवेश और मुजीद किशोरी को बहाने से बुलाकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर अगवाकर ले गए, जंगल में ले जाकर रातभर दोनों ने किशोरी से रेप किया, मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे किशोरी आरोपिओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। बेटी की जानकारी पर मां उसे लेकर पैलानी थाना पहुंची।जहां के थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपित आवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकी दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Source: LiveHindustan





मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)