बिहार

फुलवारीशरीफ के मुरादपुर में महिला की निर्मम हत्या, परिजनों ने बहनोई पर जताया शक

फुलवारीशरीफ (पटना)। राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शोभा देवी, पत्नी स्व. शंभू पासवान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सुबह होते ही गांव में आग की तरह फैल गई और घर में कोहराम मच गया।

बहनोई पर लगा आरोप

मृतका की बेटी नेहा कुमारी ने अपने मौसा पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि वे अक्सर घर आया-जाया करते थे और मां के साथ ही रहते थे। बेटी के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर उनकी मां और मौसा के बीच विवाद चल रहा था। उसी विवाद के चलते मौसा ने हत्या की और फरार हो गए।

शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

नेहा ने बताया कि हत्या संभवतः रात में की गई और सुबह शव मिलने पर पूरे परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं, फुलवारीशरीफ डीएसपी-2 दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

फिलहाल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button