मनोरंजन

Ravi Kishan Meme Song: ‘मनी फॉलोस ब्रदर’ पर रवि किशन का गाना देख हैरान हुए फैंस

अभिनेता और राजनेता रवि किशन का कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर छाया चर्चित कैचफ्रेज़ ‘मनी फॉलोस माई ब्रदर’ अब एक फुल-फ्लेज्ड गाना बनने जा रहा है। टी-सीरीज (T-Series) द्वारा इस वायरल मीम को आधिकारिक गाने के रूप में रिलीज करने का एलान किया गया है, जिसका टीजर सामने आने के बाद से इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। जेन-जी (Gen-Z) और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर बेहद मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन दे रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ था यह ट्रेंड?

इस पूरे ट्रेंड की शुरुआत कुछ महीने पहले तब हुई थी, जब रवि किशन राज शमानी के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे प्रसिद्धि (नाम) चाहते हैं या पैसा, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया था, “पहचान (नाम), मनी फॉलोस माई ब्रदर, मनी फॉलोस।” उनका यह अंदाज और आत्मविश्वास सोशल मीडिया यूजर्स को इतना पसंद आया कि रातों-रात यह इंटरनेट का सबसे बड़ा मीम बन गया।

Also Read: Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर गुड्डू-मुन्ना का भौकाल

फैंस दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

अब इस पॉपुलर मीम को गाने में बदलते देख फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “GTA 6 गेम आने से पहले हमने रवि किशन के मीम पर बना गाना भी देख लिया।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “सॉरी रवि किशन, मुझे आपकी इस चाल का अंदाजा नहीं था।” इस गाने का टीजर आने के बाद लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button