बिहार

प्रधान शिक्षक की विदाई पर भावुक हुआ पूरा स्कूल, बच्चों ने कहा-“सर, स्कूल मत छोड़िए”

मोतिहारी। जिले के सुगौली नगर स्थित पवरिया टोला गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में आज का दिन भावनाओं से भरा रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुरेंद्र कुमार की विदाई के अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की आंखें नम हो गईं। मधुरेंद्र कुमार बीते सात वर्षों से इस विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मधुरेंद्र कुमार की विदाई के दौरान बच्चों ने उन्हें स्कूल छोड़ने से मना करते हुए ज़िद पकड़ ली। कई छात्र-छात्राएं फूट-फूट कर रोने लगे। उनके अभिभावक भी भावनात्मक हो उठे। स्कूल परिसर मानो एक पल के लिए ठहर गया हो।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मधुरेंद्र कुमार ने कहा, “एक शिक्षक का कार्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन की दिशा देना होता है। गाँव के स्कूल से लेकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की प्रेरणा देना ही शिक्षक का असली काम होता है।” उन्होंने छात्रों से अपने सपनों को पूरा करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। कुछ बच्चों ने कहा कि स्कूल अब पहले जैसा नहीं रहेगा।

इस भावुक पल ने शिक्षक-छात्र संबंध की गहराई को एक बार फिर दर्शाया, जो केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन भर की प्रेरणा बन जाता है।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button