दिल्ली यूनिवर्सिटी में नहीं मिल रहा एडमिशन, इन टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मिल सकता है सुनहरा मौका
Delhi University: अगर आप दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक कोर्स में नामांकन लेना चाहते हैं, लेकिन CUET 2025 में आपकी रैंक अच्छी नहीं आई है, या 12वी में कम अंक हैं तो DU में दाखिला लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं। ऐसे में दिल्ली के किसी दूसरे विश्वविद्यालय में भी नामांकन ले सकते हैं। बता दे कि दिल्ली में सिर्फ़ तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। इसमें दिल्ली के अलावा जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम शामिल हैं। अगर आपको DU में नामांकन नहीं मिल रहा है तो आप इन दोनों विश्वविद्यालय में भी नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जेएनयू में इन विषयों में दाखिला ले सकते हैं देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय। आप स्नातक कोर्स भी यहां कर सकते हैं। जेएनयू के स्नातक विद्यार्थियों के लिए कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। जिसमें आप बीए (ऑनर्स) फारसी, बीए (ऑनर्स) पश्तो, सर्टिफिकेट इन पश्तो, सर्टिफिकेट इन उज्बैक, बीए (ऑनर्स) अरबी, सर्टिफिकेट इन हिब्रू, बीए (ऑनर्स) जापानीज, बीए (ऑनर्स) कोरियन, सर्टिफिकेट इन मंगोलियन, बीए (ऑनर्स)
जामिया इस्लामिया में इन विषयों में दाखिला ले सकते हैं
जामिया इस्लामिया देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। आप स्नातक कोर्स भी यहां कर सकते हैं। यहां स्नातक विद्यार्थियों के लिए कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
कला और मानविकी:
बी.ए. (ऑनर्स) – विभिन्न भाषाएं (जैसे हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, फारसी, आदि)
बी.ए. (ऑनर्स) – इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, आदि
बी.ए. (ऑनर्स) – पत्रकारिता
बी.ए. (ऑनर्स) – ललित कला (चित्रकला, मूर्तिकला, आदि)
बी.ए. (ऑनर्स) – डिजाइन
विज्ञान:
बी.एससी. (ऑनर्स) – भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, आदि
बी.एससी. (ऑनर्स) – कंप्यूटर विज्ञान
बी.एससी. – एप्लाइड मैथमेटिक्स
बी.एससी. – मल्टीडिसिप्लिनरी
इंजीनियरिंग:
बी.टेक. – विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाएं (जैसे इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आदि)
अन्य:
बी.कॉम. (ऑनर्स)
एलएलबी
बी.एड.
