बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जाना हाल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और प्रदेश के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया है. खबर मिलते ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार (14 मई, 2026) को अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना. शकुनी चौधरी से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बात की जानकारी साझा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आज उन्होंने बिहार के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पूजनीय पिताजी शकुनि चौधरी से आईजीआईएमएस में मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर उनके इलाज की पूरी जानकारी ली और उनका कुशल-क्षेम पूछा.

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी को सांस लेने में तकलीफ, बोलने में असहजता और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने की शिकायत के बाद क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू (ICU) में एडमिट कराया गया था. वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. राहत की बात यह है कि शाम तक उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखा गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से डीलक्स वार्ड में शिफ्ट कर दिया है. फिलहाल उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है.

बगहा में बड़े डकैत गिरोह का पर्दाफाश: हथियार और लूट के माल के साथ 9 शातिर अपराधी दबोचे गए

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button