बिहार

मोतिहारी में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ संपन्न: 12 वर्षों के बेमिसाल विकास और जनकल्याण पर हुई व्यापक चर्चा

मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में भव्य ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता दर्ज की। यह विशेष सम्मेलन “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” केंद्रीय विषय पर आधारित था।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्यों को रेखांकित किया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प और एक मजबूत, विकसित भारत के निर्माण के लिए जारी अनवरत प्रयासों पर विस्तार से विमर्श हुआ।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सुशासन और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा को पहुंचाना है। इसके साथ ही, राष्ट्र निर्माण की इस महामुहिम में जनभागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर पूरी ताकत से उतारा जा सके।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से बिहार की वर्तमान खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह  माननीय सांसद राधा मोहन सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज और बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन साहनी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव और विधायक सच्चिदानंद प्रसाद सिंह सहित कई अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सरेंडर के बाद गोली मारने का आरोप लगाकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button