ब्रेकिंग न्यूज

पतिलार में शिक्षा क्रांति का नया सवेरा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

पश्चिम चंपारण के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत पतिलार पंचायत के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। क्षेत्र में वर्षों से जारी एक उत्कृष्ट और आधुनिक शैक्षणिक संस्थान की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज एक भव्य समारोह के दौरान नवनिर्मित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का विधि-विधान से उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक विद्यालय अब न केवल पतिलार, बल्कि पूरे बगहा अनुमंडल के ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे चंपारण क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां सुरक्षा से लेकर आगंतुकों के स्वागत के लिए प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश और राज्य के कई शीर्ष राजनेताओं का जमावड़ा लगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने की। इस अवसर पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव भी मंच पर शोभायमान रहे।

इनके अतिरिक्त, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, राज्य सरकार के मंत्री श्री जनक राम, मंत्री श्री नरेंद्र कुमार रैना, वाल्मीकिनगर के सांसद श्री सुनील कुमार, विधान परिषद सदस्य प्रो. (डॉ.) बृजेश नारायण यादव, श्रीमती शिवरानी देवी, श्री सोहन कुमार, श्री अफाक अहमद और बगहा के विधायक श्री राम सिंह सहित कई माननीयों ने इस गौरवशाली पल का गवाह बनकर क्षेत्रवासियों का हौसला बढ़ाया।

इस मॉडल स्कूल के संचालन से ग्रामीण अंचल के बच्चों को अब बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा। डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और अनुशासित माहौल की वजह से बच्चों को अपने ही गांव में वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के मॉडल स्कूलों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता और बौद्धिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बगहा-1 के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव पुराण शर्मा, और पतिलार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्रा विशेष रूप से सक्रिय रहे।

समारोह में सरपंच प्रतिनिधि श्री जगन्नाथ यादव, राजन यादव, दीपू शाही, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रसाद जायसवाल, और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य प्रमोद प्रसाद उर्फ काजू एवं श्री शशि रंजन सिंह व सभापति देवी ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख संभ्रांत नागरिकों में श्रीकान्त प्रसाद गुप्ता, श्री घनश्याम कुमार मिश्र, श्री रितेश राय, श्रीमती किरण कुमारी, श्री कौशल कुमार, श्री सुजीत कुमार, श्री गुलाब किशोर तिवारी, श्री बृजनीत कुमार, श्री नदीम अंसारी, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्रीमती सरिता कुमारी, श्रीमती वीणा कुमारी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती अनन्या मिश्रा, श्रीमती रश्मि कुमारी, श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती रानी कुमारी, श्री शाइस्ता खातून और श्री पवन गुप्ता (पवन गंजू) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विद्यालय की मॉडल कक्षा के 20 छात्र और 20 छात्राओं ने भी इस उल्लासपूर्ण माहौल में सहभागिता की। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक शुरुआत के बाद क्षेत्र में विकास के अन्य रास्ते भी खुलेंगे।

बिहार पुलिस का बढ़ा दम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुरक्षा बेड़े में शामिल कीं 84 नई गाड़ियां, बोले– जनता का भरोसा जीतना सरकार का मुख्य लक्ष्य

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button