बगहा को मिली आधुनिक आयोजन स्थल की सौगात, एनएच-727 पर ‘हाईटेक मां दुर्गा विवाह भवन’ का उद्घाटन

बगहा। अनुमंडल के निवासियों के लिए मांगलिक और पारिवारिक आयोजनों को शानदार बनाने के लिए एक नया और आधुनिक गंतव्य मिल गया है। बगहा-चौतरवा मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित छोटकी पट्टी, बड़गांव (बगहा-1) में रविवार को ‘हाईटेक मां दुर्गा विवाह भवन’ का वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए परिसर के खुलने से स्थानीय लोगों को अब बड़े कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अशर्फी यादव, दयाशंकर सिंह, मनोज शंकर सिंह, बिमलेंदु उर्फ मुन्ना सिंह और रंजन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस मैरिज हॉल की शुरुआत की। इस खास मौके पर क्षेत्र के कई व्यवसायी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के अवसर पर पूरे भवन को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार और विवाह भवन के निदेशक रविंद्र यादव के साथ रंजन यादव ने बताया कि इस परिसर को क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मैरिज हॉल में लगभग 250 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके साथ ही यहां एक आधुनिक मंडप, आकर्षक स्टेज, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित पार्किंग और दुल्हन के लिए विशेष ब्राइडल मेकअप व ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था की गई है।
मेहमानों और बारातियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वर और वधू दोनों पक्षों के लिए चार-चार पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) कमरे बनाए गए हैं। संचालकों के अनुसार, यह परिसर केवल विवाह के लिए ही नहीं, बल्कि तिलक, रिसेप्शन, जन्मदिन की पार्टियों, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी बुक किया जा सकेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि ऐसा सुव्यवस्थित मैरिज हॉल क्षेत्र के विकास को दर्शाता है। वहीं जदयू नेता बिमलेंदु उर्फ मुन्ना सिंह ने इसे बगहा के लिए एक बड़ी सौगात बताया। इस अवसर पर अजीत यादव, भूषण यादव, राकेश यादव, सुनील दत्त पांडेय, राजा यादव, गुड्डू यादव, विकाश सिंह, अजय सिंह, प्रदीप पांडेय, गोलू चौरसिया, राजू यादव और हरि यादव सहित कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
नीरज मिश्रा के रिपोर्ट
बीपीएससी में परचम लहराकर डीएसपी बने देव कुमार मौर्य, बधाई देने जमुनिया पहुंचे सांसद सुनील कुमार




