बिहार

बगहा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुर्की जब्ती का फरार आरोपी मिंटू यादव गिरफ्तार

बगहा पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र से अपराध नियंत्रण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांटेड अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बंदा है, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मिंटू यादव के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम रमाशंकर यादव है। आरोपी नदी थाना क्षेत्र के ही ग्राम हरपुर मुजौना का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी मिंटू यादव के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया था। कोर्ट का आदेश आने के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बगहा पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी बीच नदी थानाध्यक्ष को अपने गुप्त सूत्रों से एक पक्की भनक लगी कि मोस्ट वांटेड मिंटू यादव इलाके में ही कहीं छिपा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम का तुरंत गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना कोई समय गंवाए बताए गए स्थान की घेराबंदी की और छापेमारी करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

इस पूरी कार्रवाई के संदर्भ में नदी थाना के प्रभारी दीपक प्रसाद ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस माननीय न्यायालय के सभी आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करा रही है। इलाके में जो भी अपराधी फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष और निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मिंटू यादव को आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश  किया जाएगा।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button