न्यूज

कर्नाटक में ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर की रेड, जानें पूरा मामला

कर्नाटक में ED लगातार दो दिनों रेड कर रही है। राज्य के पूर्व मंत्री बी नागेंद्र और कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा दद्दाल के ठिकानों पर ED ने रेड की है। बता दें कि महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री और बसनगौड़ा दद्दाल की मुश्किलें बढ़ सकती है।

ईडी के अधिकारियों ने राज्य में कई जगहों पर अभियान चला कर छापेमारी की। मामला मनी लॉड्रिंग का बताया जा रहा है। कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के बैंक खातों से 89.63 करोड़ रुपये के कथित अवैध रूप से ट्रांसफर करने से जुड़ा है.

बता दें कि मई में ही महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के लेखा अधीक्षक चंद्रशेखरन पी ने आत्महत्या की थी। उन्होंने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि निगम अवैध तरीके से कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने एसआईटी का गठन किया और टीम कई लोगों को मामले में गिरफ्तार भी कर चुकी है।

वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और इसके बाद से सीबीआई मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा दद्दाल कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष हैं। वहीं, बी नागेंद्र ने आरोप लगने के बाद अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button