न्यूज

प्रेमी की हत्या कर प्रेमिका ने किए 4 टुकड़े, फिर सहेली के घर में दफनाया… प्रेमिका के कांड से हैरान 3 राज्य की पुलिस

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महिला के करतूत से तीन राज्य की पुलिस हैरान है। जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद और उसकी पत्नी हरियाणा के गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहां आरोपी महिला का बिहार के रहने वाले शिवनाथ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शिवनाथ से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। फिर शव को अपनी ही सहेली के घर में दफना दिया। जब कई दिनों तक उसका कुछ भी अता-पता नहीं लगा तो घर वालों ने बिहार पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

क्या है पूरा मामला

मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा गांव का है। यहां रहने वाले विनोद और उसकी पत्नी पुष्पा हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहां पुष्पा का बिहार के मुनियारी डेम निवासी शिवनाथ से अफेयर शुरू हो गया। वो शिवनाथ से पीछा छुड़ाना चाहती थी। लेकिन शिवनाथ उससे रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। महिला ने फिर पूरी बात पति विनोद को बता दी।

इसके बाद दंपति ने मिलकर एक प्लान बनाया। एक महीने पहले पुष्पा अपनी कंपनी से छुट्टी लेकर सुवंसा, अपने घर आई। उसने प्रेमी शिवनाथ को भी यहीं पर बुला लिया। प्रेमिका के बुलाने पर शिवनाथ भी उससे मिलने दौड़ा चला आया। लेकिन वो नहीं जानता था कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है।पुष्पा ने शिवनाथ को मिलने के लिए अपनी सहेली पूनम के घर बुलाया।
फिर शव के किए 4 टुकड़े

यहां पहले से ही पुष्पा, पुष्पा का पति विनोद, पूनम और उसका पति चिंतामणि मौजूद थे। जैसे ही शिवनाथ वहां आया, उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को धारदार हथियार से तीन टुकड़ों में काटा गया। फिर पूनम के घर में ही शव को दफना दिया। इसके बाद विनोद और पुष्पा गुरुग्राम लौट आए। उधर, बिहार पुलिस शिवनाथ की लगातार तलाश करने लगी। पता चला कि वो पुष्पा के साथ नियमित रूप से कॉन्टेक्ट में था। अंतिम बार भी उसी के साथ बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरे वारदात की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फिर प्रतापगढ़ स्थित पुष्पा की सहेली के घर से शव को बरामद लिया है। वहीं, विनोद और पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पूनम और चिंतामणि फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button