सीएम नीतीश कुमार ने खोला पिटारा, एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

पटना। बिहार के विकास पुरुष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वर्ष 2030 तक राज्य के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह घोषणा न केवल एक आकांक्षा है, बल्कि एक ठोस योजना का हिस्सा है, जो बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
युवाओं को रोजगार देने का वादा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी अपने वायदों को निभाने के लिए जाने जाते रहे हैं। चाहे वह शिक्षा में सुधार हो, सड़कों का विकास हो या महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना हर वादा उन्होंने दृढ़ नीयत और पारदर्शिता के साथ पूरा किया है। अब एक बार फिर उन्होंने राज्य के युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया है, वह उनके इसी संकल्पशील नेतृत्व का प्रमाण है।
परिवारों को भी मिलेगी आर्थिक मजबूती
इस रोजगार योजना से न केवल युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह मिलेगी, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। राज्य में स्वरोजगार, स्टार्टअप, आईटी, कृषि, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि युवा अपनी प्रतिभा के अनुसार कार्यक्षेत्र चुनें और राज्य के विकास में भागीदार बनें।




