MBBS या पायलट नहीं, बल्कि ये हैं दुनिया के सबसे महंगे कोर्स

Most Expensive Course: जब भी सबसे महंगी प्रोफेशनल कोर्स की बात होती है, तो अधिकांश लोगों का पहला विचार एमबीबीएस या पायलट ट्रेनिंग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व में एक कोर्स भी है जिसकी लागत इन सभी से कहीं अधिक है-इसे पढ़ना इतना कठिन है कि हर कोई इसे नहीं पढ़ सकता है।
हर मां-बाप का सपना होता है कि वह अपने बच्चे को पढ़ा-लिखाकर बढ़ा आदमी बनाए। जिसके लिए वह अपने बच्चे को डॉक्टर, इंजीनियर या पायलट बनाना चाहते हैं। लेकिन कोर्स की फीस इतनी होती है कि इनमें एडमिशन लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि सरकारी कॉलेजों में डॉक्टर, इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला होने पर कम खर्च में भी इसे किया जा सकता है।
डॉक्टर और इंजीनियर बनना भी सस्ता नहीं है, लेकिन पायलट बनना सबसे महंगा है आप पायलट बनना चाहते हैं तो किसी मान्यता प्राप्त प्राइवेट एविएशन इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना होगा तभी आप पायलट का लाइसेंस पा सकते हैं। यह कोर्स बहुत महंगा है। पायलट प्रशिक्षण की औसत लागत पचास लाख से एक करोड़ रुपये तक हो सकती है।
वहीं भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए भी विद्यार्थियों को 40 से 50 लाख रुपये या उससे अधिक खर्च करना पड़ता है। इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों को 30 से 40 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं।
दुनिया में सबसे महंगा कोर्स कौन-सा है?
दुनिया का सबसे महंगा कोर्स, MBA in Luxury Brand Management, Institut Le Rosey (स्विट्ज़रलैंड) और University of Pennsylvania – Wharton School (अमेरिका) में प्रदान किया जाता है। ₹1.5 करोड़ से ₹2 करोड़ तक इस कोर्स और रहने के लिए खर्च हो सकता है।
इस पाठ्यक्रम में क्या होता है? High-end brands जैसे Louis Vuitton, Rolex, Bentley, और Chanel जैसे लक्ज़री ब्रांड्स की रणनीति, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बिजनेस मैनेजमेंट पर Luxury Brand Management का कोर्स केंद्रित है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को अमीर और प्रभावशाली ग्राहकों के व्यवहार, ब्रांड वैल्यू, और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा का ज्ञान सिखाया जाता।
क्यों है इतनी महंगी फीस ?
विश्वस्तरीय फैकल्टी और गेस्ट लेक्चरर्स – कई ब्रांड्स के CEO और टॉप लीडर्स पढ़ाने आते हैं
इंटरनेशनल इंटर्नशिप्स और ट्रेवल प्रोग्राम्स
लक्ज़री लोकेशन्स पर स्टडी टूर
नेटवर्किंग का ग्लोबल प्लेटफॉर्म अरबपतियों के बच्चों के साथ पढ़ाई का मौका
सीमित सीटें और हाई-प्रोफाइल कैंपस सुविधाएं
