न्यूज

बगहा में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, नालों पर अवैध निर्माण गिराने का अल्टीमेटम

बगहा। मानसून की दस्तक के साथ ही बगहा नगर में जलभराव के संकट से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। शहर को डूबने से बचाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी ने खुद कमान संभाल ली है। मंगलवार को उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा, बीडीओ प्रदीप कुमार और अंचल अधिकारी समेत तमाम आला अफसरों के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों का तूफानी दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल निकासी की जमीनी हकीकत देखी, जहां कई मुख्य नालों पर पक्के और कच्चे अवैध निर्माण पाए गए। इन अतिक्रमणों की वजह से पानी का बहाव पूरी तरह ठप हो रहा है। अधिकारियों ने चिंता जताई कि अगर इन रुकावटों को तुरंत नहीं हटाया गया, तो भारी बारिश के दौरान पूरा शहर जलमग्न हो सकता है। इसे देखते हुए एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को चिन्हित जगहों की सूची बनाकर तुरंत बुलडोजर एक्शन और सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम चांदनी कुमारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जल निकासी के रास्ते में आने वाले हर छोटे-बड़े अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल बिठाकर एक निश्चित समय सीमा के भीतर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा वहां कब्जा न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने साफ किया कि आम जनता को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाना और शहर को साफ-सुथरा रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकारी जमीन और जल स्रोतों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा।

प्रशासन के इस कड़े रुख के बाद बगहा के स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार बारिश में उन्हें जलभराव के नारकीय हालात से जूझना नहीं पड़ेगा। उधर, प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नालों और सार्वजनिक जमीनों को मुक्त रखें और शहर को व्यवस्थित बनाने में अपना सहयोग दें।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में व्हीलचेयर की किल्लत, मरीजों को कंधे का सहारा देकर वार्ड तक ले जाने की नौबत

शमसाद अंसारी के रिपोर्ट

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button