न्यूजबिहार

केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुंचे बिहार, कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों ने किया भव्य स्वागत

केन्द्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दूबे 4 दिनों के बिहार दौरे के दौरान शनिवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदीप दुबे, रानू मिश्रा, पवन वर्मा, अचिंत्य लला, बबलू मिश्रा, प्रमोद प्रसाद काजू समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के साथ कई पदाधिकारी और क्षेत्र व प्रदेशवासियों ने राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे का अभिनंदन किया। सभी नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने लोकसभा चुनाव में लगातर तीसरी बार भाजपा को जीत दिलाने के लिए आभार जताया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद सतीश चंद्र दुबे पहली बार पटना पहुंचे। इससे पहले ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद हाजीपुर और तुरकी पहुंचने पर भी उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

उसके उपरांत मुजफ्फरपुर के बंधन हॉल में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सम्मिलित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश चन्द्र दुबे ने लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के लिए सभी कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की और कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर हमारी सरकार देश की विकास यात्रा को रफ्तार देने की कोशिश की है। आजादी के बाद अनेक दशकों तक जिनको कभी पूछा नहीं गया, हमारी सरकार उनको पूछती तो है, पूजती भी है।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button