उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बस ने कार को रौंदा, दो बच्चियों समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार दो मासूम बच्चियों सहित पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नशे में था ड्राइवर, 100 की रफ्तार पर आई झपकी

मिली जानकारी के अनुसार, यह डबल डेकर स्लीपर बस हरियाणा से लगभग 85 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही था। बस को अलीगढ़ निवासी चालक मोहित चला रहा था। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था और बस की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। सुबह करीब पांच बजे अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे बस पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया। बस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी तरफ लखनऊ से आगरा जाने वाली लेन में घुस गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार से टकराकर खंती में पलट गई।

हादसे में हताहत हुए लोगों की सूची

पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार सवार मृतक:

विनोद कुमार (45 वर्ष), पुत्र बदलू प्रसाद – निवासी खलीलाबाद, संतकबीरनगर (कार चालक)

अंजू (40 वर्ष), पत्नी राजेश – निवासी पीपी गंज, गोरखपुर

अमृता (6 वर्ष), पुत्री राजेश – निवासी पीपी गंज, गोरखपुर

दिव्या (13 वर्ष), पुत्री अज्ञात – निवासी खलीलाबाद, संतकबीरनगर

धुनमुन (60 वर्ष), पुत्र अज्ञात – निवासी खलीलाबाद, संतकबीरनगर

कार सवार घायल:

कार में सवार सुरक्षित बचे और घायल यात्रियों में संतकबीरनगर के पाड़िया बघेरा निवासी आर्यन व प्रिया, और खलीलाबाद निवासी रिदाशन व अपराजिता शामिल हैं।

बस सवार घायल:

घायल यात्रियों में बस ड्राइवर मोहित (बल्लभगढ़, हरियाणा) के अलावा बिहार के नालंदा निवासी अन्नू देवी, सूरज, पवन कुमार, आनंदी और जमुई निवासी शंकर माझी व खुशबू शामिल हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बगहा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की बैठक: 10 ठेकेदारों का होगा चयन, जलजमाव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button