न्यूज

रेलवे एनटीपीसी परीक्षा 2025: कल से शुरू होगी देशभर में परीक्षा, 63 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स होंगे शामिल, देखे एग्जाम गाइडलाइंस

नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) परीक्षा, जो रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाती है, समाप्त होने जा रही है इंतजार। RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 7 अगस्त 2025 से देश भर में कई केंद्रों पर आयोजि होगी। जो 8 सितंबर तक चलेगी। 19 दिनों तक चलने वाली ये परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम (CBT)से होगी। 63 लाख से अधिक अभ्यर्थी ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9513166169 भी जारी किया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी अभ्यर्थी को कोई समस्या हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

RRB NTPC परीक्षा क्या है

RRB NTPC परीक्षा भारतीय रेलवे में विभिन्न नॉन-टेक्निकल पदों (जैसे क्लर्क, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक असिस्टेंट, स्टेशन मास्टर आदि) पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। ग्रेजुएट और बारहवीं पास उम्मीदवारों इस पद के लिए योग्य है।

कितने चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि NTPC परीक्षा तीन चरणों (phases) में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट, यानी 1.5 घंटे होगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक होगी, जिसकी रिपोर्टिंग सुबह 7.30 बजे होगी। यही नहीं, दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 12.45 बजे से 2.15 बजे तक होगी, जिसकी रिपोर्टिंग सुबह 11.15 बजे होगी। तीसरी शिफ्ट में परीक्षा शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक होगी, जिसकी रिपोर्टिंग दोपहर 3 बजे होगी।

भर्तियों की कुल संख्या

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से कुल 3445 अंडर-ग्रेजुएट लेवल की भर्तियां होंगी। इनमें 2022 कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, 990 जूनियर कम टाइपिस्ट, 361 अकाउंट्स कम टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क पद शामिल हैं।

परीक्षा का प्रारूप?

इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। इसमें 40 सामान्य जागरुकता प्रश्न, 30 मैथ्स प्रश्न और 30 जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग प्रश्न शामिल हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी, हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक निगेटिव मार्किंग के रूप में काटे जाएंगे। सीबीटी-2 में शामिल होने का अधिकार सिर्फ सीबीटी-1 परीक्षा में पास होने वालों को होगा। आरआरबी वैकेंसी की 15 गुना दर से अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग करेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

परीक्षा के दौरान इन दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य है।

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, फोटो वाला पहचान पत्र (जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और हाल ही में खिंचाई गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो ले जाना होगा। परीक्षा में इन दस्तावेजों के बिना शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर इन चीज़ों को ले जाने की अनुमति नहीं है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (जैसे मोबाइल फोन, पेजर, कैलकुलेटर, घड़ियां, ब्लूटूथ) ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, अभ्यर्थी किताबें, कागज, बेल्ट, कंगन, चूड़ियां, मेटल की चीजें आदि नहीं ले जा सकते। परीक्षा केंद्र में पेन उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पेन भी नहीं ले जाना होगा। साथ ही, महिला उम्मीदवारों को मेहंदी भी नहीं लगाना होगा। क्योंकि सेंटर पर बायोमेट्रिक कैप्चर होगा।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button