बिहारराजनीतिक

एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे पर सियासी भूचाल, RJD ने कहा 'धन कुबेर' अधिकारी

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे की खबर से सियासी गलियारे में भी चर्चा तेज है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एस. सिद्धार्थ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि एस. सिद्धार्थ ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है। इस बीच बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी एस सिद्धार्थ के इस्तीफे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

बीरेंद्र भाई का बड़ा बयान

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र ने एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे पर बयान दिया है। जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के तबादले को लेकर सवाल किया गया तो भाई बीरेंद्र ने कहा कि वे एक ‘धन कुबेर’ अधिकारी हैं और अब राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं।

आरजेडी का गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि वह पैसा के बल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें डरा-धमकाकर इस्तीफा दिलवाया गया है। इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर हम लोग आज काला कपड़ा पहनकर विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महा दलित वर्गों के वोट जानबूझकर काटे जा रहे हैं। यह एक बड़ी साजिश है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button