रोचक समाचार

दुनिया का सबसे खतरनाक गांव! जहां जाना मतलब है मौत को बुलावा, ये रहस्य कर देगा हैरान

इस दुनिया में बहुत से रहस्य छुपे हुए हैं। धरती पर बहुत से रहस्यमयी स्थान हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हम आज की इस कहानी में एक ऐसे ही विचित्र गांव की चर्चा करेंगे।

इस गांव में कहा जाता है कि जो कोई यहां एक बार जाता है, वह फिर कभी नहीं आता। इस रहस्यमय शहर को ‘मुर्दों का शहर’ (City Of The Dead) भी कहा जाता है।

यह गांव रूस के उत्तरी ओसेटिया में दर्गाव्स में है। यह गांव सुनसान जगह पर है। डर से कोई नहीं आता। यह रहस्यमय गांव उंचे पहाड़ों के बीच है, जहां करीब 99 सफेद पत्थरों से बने मकान हैं। यहां रहने वालों ने कहा कि इन तहखाना नुमा मकानों में अपने ही परिजनों के शवों को दफन किया था। यहां आप कुछ चार मंजिला मकान भी देख सकते हैं।

इन कब्रों का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। यह एक विशाल कब्रिस्तान कहना गलत नहीं होगा। यहां मौजूद हर एक इमारत को किसी न किसी परिवार से संबंधित बताया जाता है। इन इमारतों में सिर्फ वहाँ रहने वाले लोगों की समाधि है। आपको बता दें कि इस जगह तक पहुँचना बहुत मुश्किल भी नहीं है। पहाड़ियों के बीच बसे दर्गाव्स गांव (Dargavs World Mysterious Village) तक पहुंचने के लिए कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है, जो लगभग 3 घंटे का समय लेता है।

इतना ही नहीं, यहां का मौसम भी यात्रा को मुश्किल बनाता है। खराब मौसम अक्सर लोगों को यहां जाने से रोकता है। यहां, पुरातत्व विभाग ने कब्रों के पास नावें खोजी हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि आत्मा सिर्फ नदी पार करके स्वर्ग जा सकती है, इसलिए शवों को नाव पर रखकर ही दफनाते थे।

साथ ही, पुरातत्वविदों ने तहखाने के सामने एक कुआं भी पाया है, जिसे कहा जाता है कि लोग अपने प्रियजनों को दफनाने के बाद इसमें सिक्के फेंकते थे। वे मानते थे कि आत्मा स्वर्ग तक पहुंच गई है अगर सिक्का तल में मौजूद पत्थरों से टकराता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button